Kartikeyan 2 फेम निखिल के घर जल्द आने वाले हैं नन्हा मेहमान, एक्टर ने शेयर की पत्नी की गोदभराई की तस्वीर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 1, 2024, 12:23 PM IST

Nikhil Siddhartha Wife Pallavi Baby Shower Pic: कार्तिकेय 2 फेम एक्टर निखिल सिद्धार्थ के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्टर ने पत्नी पल्लवी के बेबी शॉवर की तस्वीर शेयर की है। फोटो में कपल साथ में पोज देते हुए नजर आ रहा है। इस गुडन्यूज को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Nikhil siddhartha Wife Pallavi Baby Shower Pic: साउथ एक्टर निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय और स्पाई को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में एक्टर की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक्टर की पत्नी पल्लवी वर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। निखिल ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के बेबी शॉवर की फोटो शेयर की है। फैंस एक्टर की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बेबी शॉवर सेरेमनी में कपल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आया।

निखिल व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस की पत्नी पल्लवी ऑरेंज कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। फोटो में निखिल अपनी पत्नी के साथ पोज दे रहे हैं। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, seemantham इंडियन बेबी शॉवर का ट्रेडिशनल फॉर्म है। मैं और मेरी पत्नी खुशी के साथ बताना चाहते हैं कि हम पेरेंट्स बनने वाले हैं। आप सभी की शुभकामनाएं चाहिए।

End of Feed