Prabhas की Fauzi पड़ी मुसीबत में? नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने मेकर्स पर लगाए बड़े आरोप

प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने मूवी के मेकर्स पर फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

भारतीय सिनेमा का बाहुबली प्रभास की अपकमिंग मूवी फौजी विवादों में फंसती नजर आ रही है। ताजा खबरों की मानें तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने फिल्म फौजी के मेकर्स पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। चंद्र कुमार बोस का कहना है कि मेकर्स ने सुभाष चंद्र बोस और नाजी लीडर एडोल्फ हिटलर की मीटिंग को गलत तरह से पेश किया है। चंद्र कुमार बोस का कहना है कि मेकर्स ने तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। चंद्र कुमार बोस का कहना है कि डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी भारत की फ्रीडम स्ट्रगल को गलत तरह से पेश कर रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: 400 करोड़ी होने से चूक गई Rajinikanth की फिल्म

Prabhas की Fauzi पड़ी मुसीबत में? नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने मेकर्स पर लगाए बड़े आरोप

Prabhas की Fauzi पड़ी मुसीबत में? नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने मेकर्स पर लगाए बड़े आरोप

Fauzi के मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप

आईएएनएस से बात करते हुए चंद्र कुमार बोस ने कहा है, "फौजी के मेकर्स भारतीय इतिहास और फ्रीडम फाइटर्स को क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर अपने हिसाब से पेश कर रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। क्रिएटिव फ्रीडम ऐतिहासिक चीजों को तरह से पेश करने के नाम पर नहीं मिलनी चाहिए। भारतीय क्रांतिकारियों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना किसी जुर्म से कम नहीं है।" चंद्र कुमार बोस का मानना है कि फिल्म में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हिटलर की मीटिंग के मायने बदले जा रहे हैं। इससे ना केवल नेताजी की इमेज पर धब्बा लगेगा बल्कि उनके बारे में भी लोगों के बीच भ्रांति फैलेगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kriti Sanon 'गुड गर्ल' का रोल निभाकर हो गई थीं परेशान, निभाना चाहती हैं दमदार और कॉम्प्लेक्स रोल

End of Feed