बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने जब से अपनी सेकेंड पारी की शुरुआत की है, तब से ही उनकी डिमांड पूरे देश में देखने को मिल रही है। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों के साथ-साथ संजय दत्त को कास्ट करने के लिए साउथ निर्माता भी आतुर नजर आ रहे हैं। केजीएफ 2 और लियो जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आने के बाद अब संजय दत्त नंदमुरी बालकृष्ण की अपकमिंग एक्शन मूवी NBK111 के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वो शानदार एक्शन करते दिखाई देंगे। नंदमुरी बालकृष्ण संजय दत्त के नाम का ऐलान तो पहले ही कर चुके हैं लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड के बाबा हैदराबाद में शूटिंग करने के लिए पहुंच चुके हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Tumbbad 2: Sohum Shah की फिल्म में हुई Alia Bhatt की एंट्री, Nawazuddin Siddiqui भी होंगे हिस्सा
NBK111 की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे Sanjay Dutt, करेंगे Nandamuri Balakrishna के साथ 2-2 हाथ
NBK111 शूट करने के लिए हैदराबाद पहुंचे Sanjay Dutt
साउथ मीडिया ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी है कि संजय दत्त हैदराबाद में NBK111 शूट करने के लिए पहुंच चुके हैं। वो नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म के कुछ अहम सीन्स शूट करेंगे, जिनमें दोनों शामिल होंगे। संजय दत्त भारत के दमदार अभिनेता हैं, जिनकी डिमांड एक्शन फिल्मों में लगातार देखने को मिल रही है। साउथ हो या फिर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री... सभी फिल्मकार संजय को कास्ट कर रहे हैं ताकि उनकी फिल्म अलग स्तर पर पहुंच सके। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: चार शादियों पर अदनान शेख ने दिया विवादित बयान, लताड़ते हुए बोलीं Urfi Javed- इन जैसे आदमियों को...
बेहद दमदार है NBK111 की स्टारकास्ट
NBK111 के बारे में आपको ये तो पता चल ही चुका है कि इसमें संजय दत्त और नंदमुरी बालकृष्ण अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इन दोनों के साथ-साथ साउथ की जानी-मानी अदाकारा नयनतारा भी इसमें क्रिटिकल रोल निभाती दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि नयनतारा ने इस मूवी के लिए भारी-भरकम फीस चार्ज की है। नयनतारा की डिमांड साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड मूवीज में भी देखने को मिल रही है, जिस कारण मेकर्स ये फीस चुका रहे हैं।
