सोहम शाह की अंडरडॉग फिल्म तुम्बाड समय के साथ बड़ी होती जा रही है। इस वक्त इसके सीक्वल की शूटिंग चल रही है, जिसमें एक के बाद एक बड़े-बड़े स्टार्स जुड़ रहे हैं। तुम्बाड 2 के ऐलान के साथ सोहम शाह ने बताया था कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी अहम रोल में दिखाई देंगे, जिसके बाद दर्शक एक्साइटेड हो गए थे। नवाज के बाद तुम्बाड 2 के साथ आलिया भट्ट का नाम जुड़ा था लेकिन मेकर्स ने पक्की मुहर नहीं लगाई थी। हालांकि अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट की एंट्री हो चुकी है और वो इस सीरीज का अहम हिस्सा हैं। फिल्म तुम्बाड 2 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि वो सोहम शाह की इस फिल्म में अहम रोल निभाती दिखाई देंगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Jana Nayagan UK Release: रिलीज से पहले Thalapathy Vijay की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानिए यहां
Tumbbad 2 में हुई Alia Bhatt की एंट्री
फिल्म तुम्बाड 2 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट और सोहम शाह साथ में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने लिखा है, "एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट का स्वागत है।" इस ऐलान से आलिया भट्ट के फैंस खुश हो गए हैं। आलिया भट्ट ने सुपरहिट फिल्मों में खुद को साबित किया है और करियर के इस पड़ाव पर वो लगातार एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: जापान के बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'Dhurandhar' की हेकड़ी, Ranveer Singh स्टारर को देखने पहुंचे इतने दर्शक
Alpha में एक्शन करती दिखी थीं Alia Bhatt
अदाकारा आलिया भट्ट की आखिरी रिलीज मूवी ऐल्फा कुछ दिनों पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसमें वो बॉबी देओल के साथ एक्शन करती दिखाई दी थीं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के ट्रांसफॉर्मेशन की काफी तारीफ हुई थी और दर्शकों ने उन्हें पसंद किया था। फिल्म ऐल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था, जिससे यशराज बैनर ने ये साबित कर दिया है कि भारतीय दर्शक फीमेल एक्शन मूवीज के लिए तैयार हैं। फिल्म ऐल्फा यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। आने वाले वक्त में आलिया भट्ट का किरदार टाइगर और पठान के साथ एक्शन करता दिखाई देगा।
