साउथ मूवीज

Nayanthara की फिल्म 'अन्नपूर्णी’ में भगवान राम को बताया ‘मांसाहारी’, भारी विरोध के बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स ने मारी लात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 12, 2024, 08:50 AM IST

Nayanthara Starrer Annapoorani Removed from Netflix: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म अन्नपूर्णी बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोग काफी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इस बीच अब फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Nayanthara Annapoorni Movie Removed form Netflix

Nayanthara Starrer Annapoorani Removed from Netflix: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म अन्नपूर्णी बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोग काफी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और फिल्म की बैन को लेकर भी मांग कर रहे हैं। दरअसल फिल्म पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं। जिसके बाद मूवी के मेकर्स के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी गई है। इन सब के बीच अब फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने भी हटा दिया है। अब नयनतारा की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। नयनतारा की फिल्म पर भगवान श्रीराम को मासांहारी बताया गया है। जिसके बाद जनता फिल्म के मेकर्स पर बुरी तरह भड़क गई है और फिल्म के बैन की मांग कर रही है।

फिल्म में वनवास के दौरान राम-लक्ष्मण और माता सीता को नॉनवेज खाते दिखाया गया है। जिसे देखकर दर्शकों का खूब खौल गया। फिल्म के इस सीन पर लोग जबरदस्त हंगामा मचा रहे हैं। इस बीच नेटफ्लिक्स के बायकॉट को लेकर भी बातें सामने आने लगी थी। इसी वजह से अब नेटफ्लिक्स ने फिल्म से पलड़ा झाड़ लिया है।

अन्नपूर्णी के खिलाफ लोगों ने उठाई आवाज

नेटफ्लिक्स के मूवी हटाए जाने के साथ ही अब Zee स्टूडियोज़ ने भी फिल्म के इस सीन के चलते माफी मांग ली है। फिल्म के इस सीन को मूवी ने हटाया जाएगा, इसके बाद इसे दोबारा प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल फिल्म को लेकर हिंदू समुदाय के लोग भड़के हुए हैं। मेकर्स ने एक लिखा है कि उनका इरादा हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था हालांकि अगर ऐसा हुआ है तो वह माफी मांगना चाहते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article