NBK 111 में नयनतारा की एंट्री हुई कन्फर्म, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर मेकर्स ने शेयर की 'रानी' की पहली झलक

Nayanthara Enty in NBK 111: आज नयनतारा के जन्मदिन पर फिल्म एनबीके 111 के मेकर्स ने फैंस को खुशखबरी दी है। नयनतारा का फिल्म में स्वागत किया है। मेकर्स ने नयनतारा को रानी बुलाते हुए उनके फैंस को जन्मदिन पर तोहफा दिया है। आइए आपको दिखाते हैं नयनतारा की पहली झलक।

Nayanthara Enty in NBK 111: डायरेक्टर गोपीचन्द मालिनेनी की अपकमिंग फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा की एंट्री हुई है। आज नयनतारा के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने उनका स्वागत किया है। फिल्म का लेटेस्ट वीडियो पोस्टर शेयर करते हुए नयनतारा का फिल्म में वेलकम किया है। इस फिल्म का अभी एनबीके 111 नाम रखा गया है। फिल्म के पोस्टर में नयनतारा को देवी कहकर बुलाया गया है।

Nayanthara Enty in NBK 111

मंगलवार को नयनतारा ( Nayanthara) के बर्थडे पर, डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी( Gopichand Malineni) ने अपनी X टाइमलाइन पर यह अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा, “ये आ रही हैं… #NBK111 की दुनिया में इकलौती क्वीन #Nayanthara garu का वेलकम। हमारी कहानी में उनकी पावर और ग्रेस पाकर ऑनर महसूस कर रहा हूँ। आपको बर्थडे की बहुत-बहुत बधाई। जल्द ही आपको सेट पर देखने के लिए एक्साइटेड हूँ। इसी के साथफिल्म को प्रोड्यूस करने वाले प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमाज ने लिखा, “समुद्र की शांति और तूफानों के गुस्से को समेटे हुए रानी, #Nayanthara #NBK111 के एम्पायर में आ गई हैं। टीम की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हिस्टोरिकल ROAR लोड हो रहा है… जल्द ही बड़े अपडेट्स के साथ। ”

End of Feed