साउथ मूवीज

तीसरे पति से भी तलाक ले बैठी मलयालम इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस, इंटरनेट पर बढ़ गई हलचल

Meera Vasudevan Announces Third Divorce: मलयालम फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने पति विपिन पुथियांकम से तलाक ले लिया है। उनका एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- Meera Vasudevan instagram

Meera Vasudevan Announces Third Divorce: मलयालम फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन शुरू से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने पहली शादी विशाल अग्रवाल से की थी। हालांकि दोनों अलग हो गए। इसके बाद मीरा ने जॉन कोकेन संग सात फेरे लिए, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। साल 2024 में मीरा ने सिनेमैटोग्राफर विपिन पुथियांकम से शादी की थी। अब ये खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस ने विपिन से भी तलाक ले लिया। मीरा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर सभी लोग दंग रह गए हैं।

मीरा वासुदेवन का पोस्ट हुआ वायरल

मशहूर एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैं, एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन आधिकारिक रूप से घोषणा करती हूं कि अगस्त 2025 से मैं सिंगल हूँ। मेरी जिंदगी का यह दौर सबसे सुकून भरा और खुशी से भरा दौर है। मीरा वासुदेवन का ये पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। मीरा वासुदेवन ने सिनेमैटोग्राफर विपिन पुथियांकम के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं। मीरा ने कहा कि तलाक अगस्त 2025 में ही हो गया, लेकिन उनके पूर्व पति विपिन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है, इसलिए यह सवाल उठ रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई भी है या नहीं। दोनों की शादी 24 मई 2024 को कोयंबटूर में एक छोटे से समारोह में हुई थी। ये मीरा की तीसरी शादी थी और तीसरा तलाक भी।

मीरा वासुदेवन का करियर

बताते चलें कि मीरा वासुदेवन मलयालम सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। मीरा को साल 2007 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए केरल राज्य टेलीविजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें कि उन्होंने 2003 में हिंदी फिल्म 'रूल्स: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मीरा ने फिल्म तन्मात्रा में धांसू एक्टिंग की थी। फिल्में में मीरा के साथ साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल भी नजर आए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article