साउथ मूवीज

रवि तेजा ने अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, समांथा रुथ प्रभु के साथ पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 11:01 AM IST

Ravi Teja New Upcoming Movies: साउथ के जाने-माने स्टार रवि तेजा (Ravi Teja) ने अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से हाथ मिलाया है। इस बार रवि तेजा एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म की डिटेल्स।

Image

Image Source: IMDb

Ravi Teja New Upcoming Movies: साउथ के जाने-माने स्टार रवि तेजा (Ravi Teja) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रवि तेजा की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। रवि तेजा की अपकमिंग फिल्मों के लिए फैंस भी काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अब रवि तेजा का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस फिल्म में रवि तेजा साउथ की इस जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म के बारे में, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

रवि तेजा इस एक्ट्रेस संग करेंगे काम

एक्टर रवि तेजा एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म है। रवि तेजा अपनी नई फिल्म से साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। 123 Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक रवि तेजा अपनी अपकमिंग फिल्म में समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों की साथ वाली पहली फिल्म होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन शिवा निरवान (Shiva Nirvana) कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद समांथा रुथ प्रभु और रवि तेजा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि समांथा रुथ प्रभु और रवि तेजा की इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

सामने आई थी समांथा रुथ प्रभु के अफेयर की खबरें

इस फिल्म के अलावा समांथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में हैं। समांथा रुथ प्रभु का नाम डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) से जुड़ रहा है। समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू को कई इवेंट में साथ में स्पॉट किया गया। तो वहीं समांथा रुथ प्रभु ने अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू संग रोमांटिक फोटो भी शेयर की थी। समांथा रुथ प्रभु और रवि तेजा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article