यश और नयनतारा ने चुपके से शुरू कर दी 'टॉक्सिक' की शूटिंग? फिल्म में तीन हसीनाएं आएंगी नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2024, 04:57 PM IST

यश को फिल्म 'केजीएफ' के बाद से दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। अब वो साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। यश जल्द ही रणबीर कपूर के साथ रमायण में भी नजर आने वाले हैं। अब यश निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ 'टॉक्सिक' में एक गैंगस्टर एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं।

Toxic

Toxic

केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म एक अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर की कहानी होगी, जो 'पीकी ब्लाइंडर्स' की याद दिलाती है। पहले खबरें ये आ रही थीं कि करीना कपूर इस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी। हालांकि, बाद में ये जानकारी सामने आई कि नयनतारा ने उनकी जगह ले ली है। ताजा अपडेट के मुताबिक, यश और नयनतारा ने भारत में 'टॉक्सिक' की शूटिंग शुरू कर दी है। नयनतारा यश की बहन का किरदार निभाएंगी, जबकि कियारा आडवाणी फीमेल लीड होंगी। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को स्क्रीन पर आने वाली है।

End of Feed