बॉडीगार्ड ने जिसे दिया धक्का... Nagarjuna ने उसी दिव्यांग फैन को लगाया गले, बौखलाए यूजर ने कहा-'सब फेम का चक्कर है बाबू भैया'

तेलुगु सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने हाल ही में अपने दिव्यांग फैन से की मुलाकात की है। मुंबई एयरपोर्ट पर नागार्जुन के एक बॉडीगार्ड ने इस फैन को धक्का दे दिया था। जिसके बाद एक्टर ने अपने एक फैन से माफी मांगी थी।

तेलुगु सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने हाल ही में अपने दिव्यांग फैन से की मुलाकात की है। बता दें मुंबई एयरपोर्ट पर नागार्जुन के एक बॉडीगार्ड ने इस फैन को धक्का दे दिया था। जिसके बाद एक्टर ने अपने एक फैन से माफी मांगी थी। अब काफी आलोचना के बाद नागार्जुन ने उनसे मुलाकात की है।

Nagarjuna met a handicapped fan

Nagarjuna met a handicapped fan

एक्टर ने मांगी थी माफी

बता दें इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्टर की काफी ज्यादा ही आलोचना हुई थी। सभी ने एक्टर को काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाई थी। जिसके बाद बीते रविवार को नागार्जुन ने एक ट्वीट शेयर कर अपने फैन से माफी मांगी थी। एक्टर ने कहा था कि 'मुझे अभी इस बारे में पता चला... ऐसा नहीं होना चाहिए था!! मैं उस सज्जन से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए जरूरी सावधानी बरतूंगा!!!'

End of Feed