Nagarjuna son Akhil Akkineni engagement to Zainab: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बड़े बेटे नागा चैतन्या पिछले कुछ समय से शोभिता धुलिपाला संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें की नागा चैतन्य ने साल 2017 में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु संग शादी की थी लेकिन कुछ ही सालों के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) अब जल्द ही शोभिता धूलिपाला (Shobhita Dhulipala) संग शादी के पवित्र बंधन मे बंधने वाले हैं। अब इन सबके बीच नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने सगाई कर ली है। जी हाँ! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने अपने भाई की शादी से पहले आज सगाई कर ली है। आइए टाइम की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Nagarjuna son Akhil Akkineni engagement to Zainab Ravdjee
नागार्जुन (Nagarjuna) के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने अपनी गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी (Zainab Ravdjee) संग सगाई कर ली है। खास बात तो यह है कि इस खुशखबरी को खुद नागार्जुन ने एक्स पर पोस्ट कर फैंस के साथ साझा किया है। नागार्जुन ने लिखा "हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी और हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी की सगाई की घोषणा करते हैं।' जैनब को अपने परिवार में वेलकम करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। आप सभी इस यंग और नए जोड़े को बधाई दें और शुभकामनाएं दें की जीवन में ये हमेशा खुश रहें।"
नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। सगाई की तस्वीर साझा करते हुए अखिल अक्किनेनी ने लिखा- 'मुझे हमेशा के लिए मेरा प्यार मिल गया। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि जैनब रावदजी और मैंने खुशी-खुशी सगाई कर ली है।"
