Nagarjuna Akkineni ने CM Vijay को लेकर कह दी ऐसी बात, इंटरनेट पर बढ़ गई हलचल

तमिल नाडु के सीएम विजय के बेटे जेसन संजय डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज से पहले नागार्जुन अक्किनेनी ने उनकी तारीफ की और उन्हें दर्शकों के प्यार की उम्मीद जताई।

Nagarjuna Akkineni on CM Vijay Son: तमिल नाडु के सीएम विजय (CM Vijay) के बेटे जेसन संजय अब एक्टिंग नहीं, बल्कि डायरेक्शन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज से पहले ही जेसन को नागार्जुन अक्किनेनी का सपोर्ट मिला है। नागार्जुन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि तेलुगु राज्यों में थलपति विजय को खूब प्यार मिलता है और उन्हें उम्मीद है कि जेसन को भी वही प्यार मिलेगा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: काजी का हुकस्टेप देख अजय देवगन ने ली चुटकी, सलमान खान भी नहीं रोक पाए हंसी)

cm vijay nagarjuna

नागार्जुन अक्किनेनी ने की सीएम विजय की तारीफ (pic credit-instagram)

नागार्जुन अक्किनेनी ने की सीएम विजय की तारीफ

'बिग बॉस तेलुगु सीजन 10' के वीकेंड एपिसोड में जेसन संजय, एक्टर संदीप किशन के साथ नजर आए। इस दौरान नागार्जुन अक्किनेनी ने बताया कि थलपति विजय की फिल्मों को तेलुगु राज्यों में हमेशा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। नागार्जुन ने कहा, 'हमारे तेलुगु दर्शक हर तरह की फिल्मों को खुले दिल से स्वीकार करते हैं। आपके पिता की हर फिल्म ने तेलुगु राज्यों में शानदार कमाई की है। यहां लोग थलपति विजय सर को बहुत पसंद करते हैं। उम्मीद है कि आपको और आपकी फिल्म ‘सिग्मा’ को भी लोगों का ऐसा ही प्यार मिलेगा।' इसके जवाब में जेसन ने कहा, “बहुत-बहुत शुक्रिया सर। आपकी तरफ से ये बातें सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” इससे पहले फिल्म के प्रमोशन इवेंट में चिरंजीवी ने भी जेसन की तारीफ की थी।

End of Feed