Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya Love Story: साउथ अभिनेता नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले साल जब उन्होंने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला( Shobhita Dhulipala) से शादी की थी, तब भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। नागा चैतन्य को उनकी दूसरी शादी के लिए ट्रोल किया गया था। हालांकि एक्टर इन सभी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। अब शादी के करीब एक साल बाद नागा चैतन्य ने बताया है कि उनकी और शोभिता की कहानी कैसे शुरू हुई। एक ही इंडस्ट्री में काम करते हुए भी दोनों एक-दूसरे से वाकिफ नहीं थे। फिर कैसे इनके बीच प्यार का बीज उगा, आइए बताते हैं नागा चैतन्य ने क्या बताया।
Image Source: Instagram
नागा चैतन्य ने सुनाई अपनी लव स्टोरी
जगपति बाबू के पॉडकास्ट 'जयम्मु निश्चयम्मु रा' में नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) ने अपने दिल की बात रखी। इस शो में नागा ने अपनी और शोभिता धूलिपाला की लव स्टोरी सुनाई। एक्टर ने पहली बार यह राज खोला कि वो कैसे अपनी दूसरी पत्नी से मिले और इनके बीच प्यार हुआ। अभिनेता ने बताया, " मैंने पहली बार शोभिता से इंस्टाग्राम पर बात की थी, मैंने उनके क्लाउड किचन की वीडियो पर रिएक्ट किया था, फिर शोभिता ने एक इमोजी भेजा था। उसके बाद बातें शुरू हुई और मिलने का प्लान बनाया। हम दोनों मिले दोस्ती हुई और प्यार हो गया।" नागा ने बताया कि वह शोभिता को एक एक्टर के तौर पर तो जानते थे, लेकिन कभी उनसे मिले नहीं थे।
जब रैपिड फायर राउन्ड में नागा चैतन्य से उनकी सबसे जरूर चीज जिसके बिना नहीं रह सकते के बारे में पूछा तो, उन्होंने कहा 'मेरी पत्नी' जिसके बिना मैं नहीं रह सकता। नागा चैतन्य ने इस शो में शोभिता धूलिपाला के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने साल दिसम्बर 2024 में शोभिता धूलिपाला से शादी की थी। दो साल डेट करने के बाद कपल ने शादी का प्लान किया था। यह शादी पारंपरिक अंदाज में मंदिर में हुई थी। जिसमें कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
