नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला की मांग में गुपचुप भरा सिंदूर!! शादी का वीडियो देख फैंस बोले 'चोरी-चोरी क्यों...'

Naga Chitanya Video: साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने हाल ही में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई की है। इस बीच नागा चैतन्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग ये कह रहे हैं कि उन्होंने शोभिता से गुपचुप शादी कर ली है।

Did Naga Chitanya secretly married to Shobita Dhulipala: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा चैतन्य ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और अदाकारा शोभिता धुलिपाला से सगाई की है। इस दौरान की फोटोज अबतक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि नागा चैतन्या और शोभिता धुलिपाला की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच नागा चैतन्य का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग ये कह रहे है कि नागा चैतन्य ने शोभिता से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

barratt

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने की शादी

सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। उनके एक वीडियो पर सभी की नजरें टिक गई है। इस क्लिप में नागा चैतन्य दूल्हे के अवतार में नजर आ रहे हैं। वो एक ओपन कार में ट्रेडिशनल लिबास में बैठे दिखाई दे रहे हैं साथ ही उनके साथ बारात भी चल रही है। इस क्लिप को देखने के बाद कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि नागा ने बिना किसी को बताएं शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। वहीं कई लोग का ये कहना है कि नागा किसी मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।

End of Feed