Naga Chaitanya ने बारात वाले वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'मेरी शादी की उल्टी गिनती...'

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। 8 अगस्त को कपल ने सगाई कर ली थी। हाल में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर दूल्हे बनते नजर आए थे। अब एक्टर ने इस वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। 8 अगस्त को कपल ने सगाई कर ली थी, जिसकी जानकारी उनके पिता ने सोशल मीडिया पर दी थी। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर फूलों से सजी विटेंज कार में नजर आ रहे थे। फैंस का बोलना था कि ये वीडियो एक्टर की बारात का है। अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने वायरल वीडियो पर क्या कहा है और एक्टर ने शादी के बारे में फैंस को क्या बताया है।

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya

शादी की उल्टी गिनती शरू

नागा चैतन्य ने लोगों को बताया ये वायरल वीडियो उनकी शादी का नहीं बल्कि एक एक कपड़े के ब्रांड का प्रमोशन था। नागा चैतन्य ने मीडिया से बात करते हिंट दिया है कि वह जल्द ही अपनी मंगेतर शोभिता के साथ शादी करने वाले हैं। नागा चैतन्य ने कहा उनके शादी की उल्टी गिनती शरू हो चुकी है।

End of Feed