साउथ मूवीज

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला की मांग में गुपचुप भरा सिंदूर!! शादी का वीडियो देख फैंस बोले 'चोरी-चोरी क्यों...'

Naga Chitanya Video: साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने हाल ही में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई की है। इस बीच नागा चैतन्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग ये कह रहे हैं कि उन्होंने शोभिता से गुपचुप शादी कर ली है।

Image

barratt

Did Naga Chitanya secretly married to Shobita Dhulipala: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा चैतन्य ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और अदाकारा शोभिता धुलिपाला से सगाई की है। इस दौरान की फोटोज अबतक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि नागा चैतन्या और शोभिता धुलिपाला की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच नागा चैतन्य का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग ये कह रहे है कि नागा चैतन्य ने शोभिता से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने की शादी

सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। उनके एक वीडियो पर सभी की नजरें टिक गई है। इस क्लिप में नागा चैतन्य दूल्हे के अवतार में नजर आ रहे हैं। वो एक ओपन कार में ट्रेडिशनल लिबास में बैठे दिखाई दे रहे हैं साथ ही उनके साथ बारात भी चल रही है। इस क्लिप को देखने के बाद कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि नागा ने बिना किसी को बताएं शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। वहीं कई लोग का ये कहना है कि नागा किसी मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।

यहां देखें वीडियो:

इस एक्ट्रेस को दिया था तलाक

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से पहले नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु संग सात फेरे लिए थे। नागा और सामंथा ने साल 2017 में शादी की थी। हालांकि कुछ सालों में बाद ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। जहां एक तरफ नागा चैतन्य अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं सामंथा रुथ प्रभु अभी भी खुद को टाइम दे रही हैं। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की सभी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article