साउथ मूवीज

Pushpa 2 New Poster: नए पोस्‍टर में दिखा अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अंदाज, शुरू हुई उल्टी गिनती

Pushpa 2 New Poster: पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर का नया और खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है।

Image

Pushpa 2 New Poster

Pushpa 2 New Poster: पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर आए दिन नया अपडेट सामने आता है। ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे टाल दिया था। अब इस फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है, जो बेहद ही दमदार है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए क्या जानकारी दी है।

इस नए पोस्टर में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए पलके बिछाए बैठे हैं। अब नया पोस्टर देखकर फैंस और ज्यादा एक्साइडेट हो गए हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-फिल्म 100 दिनों में रिलीज होगी। एक आइकोनिक बॉक्स ऑफिस अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।

अल्लू अर्जुन खतरनाक लुक

सिनेमाघरों में द रूल 6 दिसंबर 2024 को। इस पोस्टर के बाद फैंस को खुशी मिली की फिल्म में अब और देरी नहीं होगी। मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि ये फिल्म अब 6 दिसंबर 2024 को ही रिलीज होगी। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन खतरनाक लुक में लाल रंग के बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर के बाल बड़े नजर आ रहे हैं।

ब्लॉकबस्टर हुई थी साबित

पुष्पा पार्ट वन बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने 29 दिनों में कुल मिलाकर 300.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पुष्पा: द राइज 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वही अब पुष्पा 2: द रूल 06 दिसंबर 2024 यानी पहले पार्ट वाले महीने में ही रिलीज हो रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article