शोभिता धुलिपाला ( Shobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। पहले ऐसी अफवाहें थी कि कपल 2025 जनवरी में शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है कपल इस साल ही शादी करने वाले हैं। अब सोशल मीडिया पर शोभिता धुलिपाला ( Shobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस कार्ड की डिज़ाइन बहुत पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस कार्ड में क्या कुछ खास है।
Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala wedding
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी के निमंत्रण कार्ड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल कार्ड पर शादी की डेट 4 दिसंबर, 2024 लिखी हुई है। कार्ड पेस्टल रंग पैलेट में वाइट गोल्डन ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन से बना है। कार्ड की डिजाइन काफी सुंदर है। कार्ड के साइड-साइड में घंटी लटकी हुई है। डिजाइनर लैंप भी नजर आ रहे हैं साथ ही नीचे एक सफेद गाय की भी फोटो है। शादी के निमंत्रण के साथ-साथ कपल ने मेहमानों को खास गिफ्ट की टोकरियां भी दे रहे हैं। कस्टमाइज्ड बांस की टोकरी में चमेली का फूल, एक इकत-प्रिंटेड कपड़ा, खाने के पैकेट, एक पारंपरिक स्क्रॉल और कुछ अन्य छोटे सामान भी शामिल हैं।
इस जगह करेंगे शादी
हाल ही की रिपोर्ट के मुताबिक शोभिता और नागा चैतन्य हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करने वाले हैंष हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो की स्थापना नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में बंजारा हिल्स में 22 एकड़ की जगह पर की थी।
इस दिन कपल ने की थी सगाई
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का तलाक साल 2021 में हुआ था। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद से नागा चैतन्य शोभिता धुलिपाला को डेट करना शुरू कर दिए। कई बार दोनों साथ में स्पॉट भी हुए थे। 08 अगस्त को करीबी दोस्तों और परिवार के बीच नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने सगाई की थी। नागा चैतन्य के पिता अक्किनेनी नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर की थी।
