साउथ मूवीज

ऐश्वर्या रजनीकांत संग तलाक के बाद मृणाल ठाकुर को दिल दे बैठे धनुष? वायरल वीडियो में एक-दूजे का हाथ थामे आए नजर

Mrunal Thakur And Dhanush Dating Rumors Start: बॉलीवुड और साउथ में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें और साउथ के सुपरस्टार धनुष को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- मृणाल ठाकुर/धनुष इंस्टाग्राम

Mrunal Thakur And Dhanush Dating Rumors Start: बॉलीवुड और साउथ में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मृणाल ठाकुर आखिरी बार फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने दोगुनी उम्र के एक्टर अजय देवगन संग मुख्य भूमिका अदा की। मृणाल ठाकुर की एक्टिंग ने दर्शकों का हमेशा ही दिल जीता है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) को डेट कर रही हैं। दोनों का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा देने का काम किया है।

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और धनुष (Dhanush) का ये वायरल वीडियो एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी का है। दरअसल, मृणाल ठाकुर ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई दिग्गज सितारों ने मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस पार्टी में धनुष भी नजर आए। वहीं वायरल वीडियो में वह और मृणाल ठाकुर एक-दूजे का हाथ थामे दिखाई दिये। इतना ही नहीं, पार्टी के बीच मृणाल ठाकुर धनुष के कान में कुछ कहती हुई भी नजर आईं। दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देख फैंस ने उनकी डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

बता दें कि इससे पहले मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग के लिए धनुष (Dhanush) मुंबई पहुंचे थे। यहां तक कि 3 जुलाई को मृणाल ठाकुर भी धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए आयोजित हुई पार्टी का हिस्सा बनी थीं, जहां दोनों को साथ में देखा भी गया था। मृणाल ठाकुर और धनुष के डेटिंग रूमर्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मामले पर कलाकारों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article