बॉक्स ऑफिस

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फुस्स हुई अजय देवगन की फिल्म, हुई महज इतनी कमाई

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' धूम-धड़ाके के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। शुरुआत में तो फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सोमवार का टेस्ट 'सन ऑफ सरदार 2' पास नहीं कर पाई।

Image

फोटो क्रेडिट- अजय देवगन इंस्टाग्राम

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर लोगों को काफी उम्मीद थी। क्योंकि 'सन ऑफ सरदार' ने जिस हिसाब से लोगों का दिल जीता था, ऐसे में उसके अजय देवगन की इस मूवी को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'सन ऑफ सरदार 2' (Son Of Sardaar 2) बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखा पा रही है। यहां तक कि पहले सोमवार पर ही अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई।

सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' (Son Of Sardaar 2) ने पहले सोमवार को महज 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म का चार दिन का कुल कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जहां पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म के हाथ 8.25 करोड़ और तीसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये लगे थे।

'सन ऑफ सरदार 2' (Son Of Sardaar 2) का अब तक का कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि यह लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। हालांकि यह मूवी जल्द ही 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन अगर इसका कलेक्शन इसी धीमी गति से होता है तो मूवी को 50 करोड़ रुपये तक पहुंचने में भी काफी वक्त लग जाएगा। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में तैयार हुई 'सन ऑफ सरदार 2' की कुल लागत 100 करोड़ रुपये के आसपास है। फिल्म मल्टीस्टारर तो है, लेकिन इसकी कहानी की बात करें तो ये थोड़ा दर्शकों को उलझा सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article