Santhosh Nair Passed Away: 5 मई की सुबह साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मलयालम एक्टर संतोष नायर (Santhosh Nair) का सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया। यह घटना पथानामथिट्टा जिले के एनाथु में हुई थी। कहा जा रहा है कि संतोष नायर जिस गाड़ी से जा रहे थे उसकी टक्कर एक लॉरी से हुई थी। गाड़ी में संतोष नायर के साथ उनकी पत्नी शुभाश्री भी मौजूद थीं। इस दुर्घटना में संतोष नायर की पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। संतोष नायर के निधन से मलयालम सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। (इसे भो पढ़ें: राम चरण की 'Peddi' से होगी 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' की टक्कर, वरुण स्टारर की डेट बदलने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी)
अभिनेता संतोष नायर का हुआ निधन (Pic Credit: Instagram)
संतोष नायर का हुआ निधन
इस दुर्घटना के बाद जब संतोष नायर को हॉस्पिटल ले जाया गया तो इलाज के दौरान अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था, जिस कारण उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स द्वारा की गईं तमाम कोशिशों के बार भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार इस दुर्घटना में लॉरी ड्राईवर भी घायल हुआ है। संतोष नायर के निधन से दुखी फैन्स अब उनकी पत्नी शुभाश्री की जल्द से जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के तमिलनाडु चुनाव 2026 जीतने से गदगद हुईं प्रोड्यूसर चार्मी कौर, तृषा कृष्णन को बताया 'लकी मैस्कॉट')
