Toxic: यश स्टारर के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए कब देगा दस्तक

Yash Starrer Toxic Trailer: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) लगातार चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने इस मूवी के ट्रेलर को जारी करने के लिए रिलीज डेट फाइनल कर ली है।

Yash Starrer Toxic Trailer: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) के बैक टू बैक 2 टीजर मेकर्स जारी कर चुके हैं। इन दोनों को ही दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब हरकोई यश स्टारर 'टॉक्सिक' के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के ट्रेलर को बेंगलुरु में रिलीज करने का निर्णय लिया है। यह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज होगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस मूवी में यश के अपोजिट कई अदाकाराओं को देखा जाएगा।

Yash

Pic Credit: Grab From You Tube

इस दिन रिलीज होगा यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में मेकर्स द्वारा लॉन्च किया जाएगा। यश के फैन्स भी लंबे समय से इस मूवी के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बेताबी इसलिए भी है क्योंकि यश को आखिरी बार फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में चार साल पहले देखा गया था। 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने न सिर्फ यश बल्कि फिल्म के बाकी एक्टर्स के भी फर्स्ट लुक जारी किए हैं। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: अक्षय-सैफ स्टारर 'हैवान' के इतने करोड़ में बिके नॉन-थिएट्रिकल राइट्स, रिलीज से पहले की 70% की वसूली)

End of Feed