Haiwaan non-theatrical rights Sold: अक्षय कुमार और सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक हैं। कई सालों के बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान को प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'हैवान' में देखा जाएगा। इस मूवी में अक्षय-सैफ की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। 'हैवान' क लेकर अब जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 'हैवान' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स यानी फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स सोनी नेटवर्क को सेल कर दिए हैं। इस मूवी के रिलीज होने से पहले ही 70% की वसूली कर ली गई है।
'हैवान' के बिके नॉन-थिएट्रिकल राइट्स
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रों ने कन्फर्म कर दिया है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं। इस मूवी की डिमांड काफी ज्यादा है और कई कंपनियां इसे अपने प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए बोली लगा रही थीं। नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के लिए सोनी नेटवर्क ने सबसे बड़ी बोली लगाकर, इन्हें हासिल कर लिया है। 'हैवान' की टीम ने अपने बजट का 70% से अधिक हिस्सा वसूल कर लिया है। (इसे भी पढ़ें: Ranabaali OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रश्मिका-विजय की फिल्म, जानिए यहां)
पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया है कि मेकर्स अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को अगस्त में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हैवान' का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस ने किया है। खास बात यह है कि इस मूवी में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की एक छोटी सी भूमिका भी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रहती है।
