Guntur Kaaram Movie First Review: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म गुंटूर कारम (Guntur Kaaram) 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है, फिल्म को लेकर बीते काफी समय से हाइप साफ नजर आ रहा है, महेश बाबू के फैंस काफी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को साल 2021 में अनाउंस किया गया था। तब से ही इमोशनली और शारिरिक तरीके से भी महेश बाबू ने इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत की है। जो अब बड़े पर्दे पर भी साफ नजर आने वाली है। गुंटूर कारम के साथ साल 2024 की शुरुआत भी सुपरहिट अंदाज से होने वाली है। फिल्म को लेकर अभी तक यही रिपोर्ट सामने आई हैं, कि यह एक जबरदस्त एक्शन-ड्रामा फिल्म साबित होने वाली है, जिसमें महेश बाबू के साथ श्रीलीला की धमाकेदार कैमिस्ट्री नजर आएगी।
Mahesh Babu's Guntur Kaaram First Review
यह भी पढ़ें- Javed Akhtar ने एनिमल की सक्सेस को बताया था खतरनाक, संदीप रेड्डी वांगा ने दिया करारा जवाब
फिल्म के लिए महेश बाबू ने काफी मेहनत की है, यह उनकी 28वीं फिल्म है, जिस वजह से दर्शकों को उनसे और भी ज्यादा उम्मीदें हैं।
रिलीज से पहले ही सुपरहिट हुई महेश बाबू की फिल्म
सोशल मीडिया पर कई ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली गुंटूर कारम एक बड़ी हिट होने वाली है, इसकी पहली वजह महेश बाबू की बड़े पर्दे पर लम्बें समय बाद वापसी बताई जा रही है और दूसरी वजह फिल्म का धमाकेदार एक्शन भी हैं। वहीं मूवी का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया है।
