साउथ मूवीज

Javed Akhtar ने एनिमल की सक्सेस को बताया था खतरनाक, संदीप रेड्डी वांगा ने दिया करारा जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 7, 2024, 05:00 PM IST

जावेद अख्तर ने फिल्म एनिमल की आलोचना की थी। उन्होंने फिल्म में जूते चाटने वाले सीन का जिक्र करते हुए कहा कि ये हम किस तरह के सिनेमा को प्रमोट कर रहे हैं। एनिमल जैसी फिल्मों का हिट होना खतरनाक है। अब एनिमल के मेकर्स ने गीतकार को करारा जवाब दिया है।

Image

Javed Akhtar and Sandeep Reddy Vanga (credit pic: instagram)

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर आलोचना की थी। राइटर ने एनिमल फिल्म की सक्सेस को इंडस्ट्री के लिए खतरनाक बताया था। गीतकार ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म के जूते चाटने वाले सीन का जिक्र किया था। जावेद अख्तर के बयान पर संदीप रेड्डी वांगा ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है। टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लंबा -चौड़ा पोस्ट लिखा है।

आपके जैसा राइटर अगर प्रेमियों के धोखे (जोया और रणविजय के बीच में) को नहीं समझता है को आपकी पूरी कला झूठ है। अगर किसी औरत (जिसके साथ प्रेम में धोखा हुआ होता) ने जूते चाटने वाली बात कही होती तो आप लोग उसे फेमिनिज्म के नाम पर सेलिब्रेट करते हैं। प्यार को जेंडर की पॉलिटिक्स से दूर रखिए। उसे बस प्यार रहने दीजिए। प्रेमिका ने धोखा दिया और झूठ बोला तो लवर ने कहा मेरे जूते चाटो। पीरियड।

संदीप रेड्डी वांगा ने दिया करारा जवाब

जावेद से पहले लिरिसिस्ट स्वानंद किरकिरे ने भी फिल्म की आलोचना की थी। मेकर्स ने उन्हें भी इसी तरह से करारा जवाब दिया था। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट एनिमल पार्क पर जल्द काम शुरू करने वाले हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article