साउथ मूवीज

Mahesh Babu-Deepika Padukone की #SSMB29 में हुई इंडोनेशियन हसीना Chelsea Islan की एंट्री!!

Chelsea Islan to join Mahesh-Deepika's #SSMB29: भारतीय सिनेमा के बाहुबली डायरेक्टर राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म #SSMB29 को लेकर नई खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार इसमें इंडोनेशियन अदाकारा चेलसिया इस्लान अहम किरदार में दिखाई देंगी। मेकर्स ने उन्हें #SSMB29 में अहम किरदार के लिए साइन करने का मन बनाया है।

Image

Mahesh Babu-Deepika Padukone #SSMB29

Chelsea Islan to join Mahesh-Deepika's #SSMB29: भारतीय सिनेमा के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक एस.एस. राजामौली की फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। बाहुबली सीरीज से देशभर के सिनेमाप्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाने वाले राजामौली (SS Rajamouli) जल्द ही दर्शकों के सामने महेश बाबू के साथ एक धमाकेदार फिल्म पेश करेंगे, जिसकी तैयारियां इन दिनों चल रही हैं। खबरों की मानें तो राजामौली फिल्म #SSMB29 में दीपिका पादुकोण के साथ-साथ एक दूसरी अदाकारा को भी साइन करने की सोच रहे हैं, जिसके लिए वो इंडोनेशियन अदाकारा चेलसिया इस्लान के नाम पर विचार कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट पोर्टल 123तेलुगु की लेटेस्ट खबर के अनुसार, इंडोनेशियन एक्ट्रेस चेलसिया इस्लान महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म में खास रोल निभाती हुई दिखाई देंगी। चेलसिया को इंडोनेशिया में उनकी शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। राजामौली ने अपने चेलसिया के साथ स्क्रीन टेस्ट कर लिया है, जिसके बाद वो उन्हें एक खास रोल में साइन करने का मन बना रहे हैं।

Chelsea Islan को क्यों साइन करना चाहते हैं राजामौली

अगर आप सोच रहे हैं कि एस.एस. राजामौली अपनी अपकमिंग मूवी में चेलसिया इस्लान को साइन करने की क्यों सोच रहे हैं तो बता दें कि वो भारतीय सिनेमा को देश के अलग-अलग देशों तक पहुंचाना चाहते हैं, जिस कारण वो विदेशी कलाकारों को अपनी फिल्म के लिए कंसीडर कर रहे हैं। राजामौली की मूवी में चेलसिया इस्लान का रोल क्या होगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि मेकर्स उन्हें किसी बड़े रोल के लिए कंसीडर कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article