Mahesh Babu-राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म में होगी हॉलीवुड स्टार ‘Thor’ की एंट्री! हिंदू मायथोलॉजी पर बेस्ड होगी मूवी

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू पहली बार एस एस राजामौली के साथ काम करने जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म की हर अपडेट जानने के लिए बेस्रबी से इंतजार करते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में थॉर क्रिस हेम्सवर्थ की एंट्री होने वाली है।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू पहली बार एस एस राजामौली के साथ काम करने जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म की हर अपडेट जानने के लिए बेस्रबी से इंतजार करते हैं। इस फिल्म को फिलहाल के लिए ‘SSMB29’ नाम दिया गया। अब इस फिल्म से एक और अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार की एंट्री होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में थॉर क्रिस हेम्सवर्थ की एंट्री होने वाली है।

Mahesh Babu

Mahesh Babu

टीम हाल में प्री-विज़ुअल के काम पर बिजी है, लेकिन रिपोर्ट की बात सच हुई थी तो इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार भी धूम मचाएंगे। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हैं और दिल से चाहते हैं कि इस फिल्म में थॉर नजर आए। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के कास्ट पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। अब देखना होगा कि ये सच होता है या नहीं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म देश की सबसे ज्यादा महंगी फिल्म में से एक होने वाली है। बता दें इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये है।

End of Feed