साउथ मूवीज

Naga Chaitanya-Sobhita की सगाई के बाद अब Samantha ने निकाली अपने दिल की भड़ास, कहा- 'प्यार तो सिर्फ सैक्रफाइज...'

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग 8 अगस्त को परिवार की मौजूदगी में हैदराबाद में सगाई की थी। जिसके बाद से कपल चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में सामंथा ने पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात कही है।

Image

Samantha

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग 8 अगस्त को परिवार की मौजूदगी में हैदराबाद में सगाई की थी। जिसके बाद से कपल चर्चा में बना हुआ है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की सगाई के बाद पहली बार सामंथा ने प्यार को लेकर कुछ ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या ट्वीट किया है।

एक्ट्रेस ने क्या किय पोस्ट

सामंथा ने पोस्ट में लिखा है कि ज्यादातर लोग दोस्ती और रिलेशनशिप को एक ही सिक्के के दो पहलू मानते हैं, जिससे मैं भी मानती हूं, लेकिन दोनों साथ देते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में मुझे समझ आया है कि कभी-कभी प्यार आपको बहुत कुछ देने के लिए प्रेरित करता है, तब भी जब दूसरा शख्स कुछ सहयोग करने की स्थिति में नहीं है। फिर स्थिति ऐसी होती है- मैं साथ देता हूं, जब तक आप वापस देने में सक्षम नहीं हो जाते।’‘प्यार एक बलिदान है। उन लोगों की आभारी हूं जो तब भी मेरा साथ देते रहे, जब मैं वापस देने में सक्षम नहीं थी।

Samantha post

Samantha post

कहां हो सकती है शादी

रिपोर्ट के अनुसार कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। परिवार राजस्थान में एक आलीशान फाइव स्टार होटल की तलाश में है। उनकी शादी एक बेहद निजी पारिवारिक समारोह जैसी होगी, जिसमें केवल कुछ ही मेहमान शामिल होंगे। सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आएंगी। यह ‘सिटाडेल’ फ्रेंचाइजी की भारतीय सीरीज है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article