साउथ मूवीज

Kanguva: रजनीकांत की दहाड़ से सूर्या ने पीछे खींच पैर! 'कंगुवा' की बदली रिलीज डेट?

रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान की टक्कर से बचने के लिए सूर्या ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। दोनों ही फिल्म 10 अक्टूबर को एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थीं।आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Image

Kanguva

Kanguva: साल 2024 में साउथ की कई दमदार फिल्म रिलीज होने वाली है। फैंस रजनीकांत से लेकर सूर्या की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि रजनीकांत की फिल्म की टक्कर से बचने के लिए सूर्या ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। दोनों ही फिल्म 10 अक्टूबर को एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थीं।आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

सूर्या की आने वाली फिल्म कंगुवा ने तब सुर्खियां बटोरीं जब इसके मेकर्स ने 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने का ऐलान किया था। पहले इस फिल्म की सीधी टक्कर रजनीकांत की वेट्टैयान से होने वाली थी। जिस कारण ये फिल्म चर्चा में बनी हुई थी। अब ऐसा लगता है कि सूर्या ने रजनीकांत की वेट्टैयान के कारण अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। सूर्या की फिल्म कंगुवा के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की तारीख को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाह है कि वे इस साल दिवाली पर अपनी फिल्म रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। ये फिल्म 31 अक्टूबर, 2024 को रिलीज हो सकती है।

ये सितारे भी आएंगे नजर

सूर्या की फिल्म कंगुवा में सूर्या की पहली झलक देखकर फैंस हैरान रह गए थे। एक्टर बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे थे। कंगुवा में सूर्या तीन अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। 13 अगस्त, 2024 को निर्माताओं ने कंगुवा का ट्रेलर जारी किया था। सूर्या के अलावा कंगुवा में बॉबी देओल, दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू भी नजर आने वाले हैं। यह फंतासी एक्शन फिल्म शिवा द्वारा निर्देशित है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article