Ayesha Khan On Not Being Part Of Dulquer Salman Lucky Bhaskar: टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बनाने वाली आयशा खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आयशा खान ने यूं तो एक्टिंग की दुनिया में 'बालवीर रिटर्न्स' से डेब्यू किया था। लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा लाइमलाइट 'बिग बॉस 17' में रहते हुए बटोरी थी। आयशा खान ने बिग बॉस के बाद साउथ सिनेमा में स्पेशल सॉन्ग भी किये, जो खूब चर्चा में रहे। इसके अलावा वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो 'रफू' में भी करण वी ग्रोवर संग मुख्य बूमिका अदा करती नजर आईं। इन सबसे इतर आयशा खान दुलकर सलमान (Dulquer Salman) साथ फिल्म 'लकी भास्कर' में भी नजर आने वाली थीं। लेकिन ऐन मौके पर वह फिल्म से बाहर हो गईं।
यह भी पढ़ें: Ayesha Khan ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया लाइक, भड़के लोगों ने उठाई एक्ट्रेस की देशभक्ति पर उंगली
'लकी भास्कर' फिल्म में आयशा खान (Ayesha Khan), दुलकर सलमान (Dulquer Salman) के साथ मुख्य भूमिका अदा करने वाली थीं। मूवी के लिए उनके नाम पर मुहर भी लग गई थी, लेकिन फिल्म में उन्हें न देखकर फैंस भी हैरान रह गए। वहीं अब आयशा खान ने पिंकविला संग बातचीत के दौरान इसकी वजह जाहिर की है। आयशा खान ने 'लकी भास्कर' का हिस्सा न बनने पर कहा, "फिल्म रिलीज हो चुकी है और मेरी डेट मूवी के साथ मैच नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से मैं मूवी का हिस्सा नहीं बन पाई।" बता दें कि आयशा खान ने 'लकी भास्कर' का हिस्सा बनने के लिए खूब एक्साइटमेंट भी जाहिर की थी।
दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की 'लकी भास्कर' साल 2024 में 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म में दुलकर सलमान की एक्टिंग तो काबिल-ए-तारीफ थी ही, साथ ही लोगों ने मूवी के प्लॉट एंड ट्विस्ट को भी खूब पसंद किया था।
