साउथ मूवीज

पवन कल्याण ने पुरी की हरी हर वीरा मल्लू की शूटिंग, टीम ने सेट से शेयर की आखिरी दिन की फोटो

Pawan Kalayan Wrap Up for Hari Har Veera Mallu Shooting: पवन कल्याण( Pawan Kalayan) की हरी हर वीरा मल्लू की टीम ने आधिकारिक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है कि फिल्म की शूटिंग पुरी हो गई है। पवन कल्याण के साथ फोटो में पुरी टीम नजर आ रही है।

Image

pawan kalyan upcoming movie hari har veera mallu shooting complet

Pawan Kalayan Wrap Up for Hari Har Veera Mallu Shooting: साउथ स्टार और आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण( Pawan Kalyan) की अपकमिंग मूवी हरी हर वीरा मल्लू( Hari Har Veera Mallu) पर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। पवन कल्याण की टीम ने एक्टर के साथ एक पोस्ट शेयर की है जिसमें पवन अपनी मूवी की टीम से नजर आ रही है। फिल्म से जुड़ी ये अपडेट फैंस का दिल खुश कर देगी क्योंकि जल्द ही आपको स्क्रीन पर हरी हर वीरा मल्लू देखने को मिलेगी। आइए आपको बताते हैं क्या है वो अपड़ेट

पवन कल्याण( Pawan Kalayan) की हरी हर वीरा मल्लू की टीम ने आधिकारिक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है कि फिल्म की शूटिंग पुरी हो गई है। पवन कल्याण के साथ फोटो में पुरी टीम नजर आ रही है। ब्राउन रंग के धोती-कुर्ते में पवन कल्याण एकदम लुक के लिए रेडी नजर आ रहे हैं। पोस्ट पर कैप्शन दिया गया है कि पॉवरस्टार पवन कल्याण गारू ने हरि हारा वीरा मल्लू की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग धमाकेदार तरीके से पूरी हुई और आगे जो आने वाला है, वह स्क्रीन पर धूम मचा देगा।एक बड़ा ट्रेलर और ब्लॉकबस्टर गाने आने वाले हैं। जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाने वाले हैं।

बता दें कि निर्देशक ए.एम ज्योतिकृष्णा ने सोमवार को ट्वीट किया था कि पवन कल्याण फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों में शामिल होंगे। एक्स पर अपनी टाइमलाइन पर उन्होंने कहा, पॉवरस्टार शूटिंग के आखिरी 2 दिनों में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही शूटिंग की यादगार यात्रा का शानदार समापन हो गया है। लंबे समय से इंतजार में बैठे फैंस धमाकेदार ट्रेलर के लिए तैयार हो जाइए और बहुत जल्द ही आपके लिए शानदार गाने आने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article