Kubera Release Date: धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुबेर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अब नागार्जुन-धनुष की 'कुबेरा' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। आइए जानते हैं कि नागार्जुन-धनुष की 'कुबेर' कब रिलीज होने वाली है।
Kubera
कुबेर 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को शेखर कम्मुला निर्देशित कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के खास मौके पर कुबेर मेकर्स ने आखिरकार रिलीज की डेट से पर्दा उठा दिया है। बता दें कुबेर 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाल ही है। निर्माताओं ने रिलीज डेट का खुलासा करते-करते पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसे फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में धनुष और नागार्जुन एक दूसरे के सामने हैं दिखाई दे रहे हैं।
टीजर ने उड़ाया था गर्दा
हाल ही में कुबेर के मेकर्स ने एक टीजर रिलीज किया था, जिसमें फिल्म के कुछ शानदार सीन्स दिखाई दे रहा था। लगभग एक मिनट की क्लिप में धनुष के किरदार को एक भिखारी के रूप में पेश किया गया है और भाग्य की ओर उसकी यात्रा को दर्शाया गया है। फैंस को ये टीजर काफी ज्यादा पसंद आया था। कुबेर एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए शेखर और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
