साउथ मूवीज

Coolie: रजनीकांत की फिल्म कुली में हुई इस हसीना की एंट्री!! एक्ट्रेस सलमान खान के साथ भी बिखेर चुकी है जलवें

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों लोकेश कनगराज की फिल्म कुली को लेकर बिजी चल रहे हैं। रजनीकांत की इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस पोस्टर में एक बड़ा ट्विस्ट है। आइए जानते हैं क्या है वो ट्विस्ट ।

Image

Rajinikanth film Coolie

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों लोकेश कनगराज की फिल्म कुली को लेकर बिजी चल रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। रजनीकांत की इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर कर एक कास्ट की जानकारी दी है, लेकिन इस पोस्टर में एक बड़ा ट्विस्ट है।

रजनीकांत की इस फिल्म की रिलीज की तारीख अभी सामने आई है। लेकिन मेकर्स ने हाल ही में एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का फेस नजर नहीं आ रहा है कि, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये और कोई नहीं बल्कि पूजा हेगड़े है। निर्माताओं द्वारा आधिकारिक पुष्टि 27 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे ही की जाएगी। अब फैंस इस पल का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पहले ऐसी अफवाह थी कि पूजा हेगड़े रजनीकांत की फिल्म में एक डांस नंबर करने वाली हैं। अब, ऐसा लगता है कि यह अटकलें सच साबित हो रही हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस थिरकती नज़र आ रही हैं।

इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव भी नजर आने वाले हैं। वहीं श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार आमिर खान कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं कई सालों के बाद रजनीकांत के साथ आमिर खान स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फैंसआमिर खान को साउथ की फिल्म में देखना का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी अफवाहें है कि रजनीकांत की यह फिल्म अगस्त 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article