Kingdom: सिर्फ इतने दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान, 'किंगडम' के नए पोस्टर के साथ शुरू हुआ काउंटडाउन

Kingdom:विजय देवरकोंडा की ​​मच अवेटेड फिल्म 'किंगडम' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया और अब विजय देवरकोंडा की फिल्म के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।

Kingdom: विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म 'किंगडम' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। टीजर रिलीज होते ही यूट्यूब पर काफी ज्यादा पसंद किया गया और इस टीजर ने कुछ समय में ही 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए थे।

Kingdom

Kingdom

हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक्टर विजय देवरकोंडा खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर रिलीज करते हुए काउंटडाउन भी शुरू कर दिया है। जिस कारण फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा का ये इंटेंस लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर और टीजर में उनकी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लग रहा है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म फैंस को मिलने वाली है। इस फिल्म को रिलीज होने के लिए अब सिर्फ 100 दिन बाकी हैं। मेकर्स ने फिल्म का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। पोस्टर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"टीजर ने फिल्म पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है।" दूसरे ने लिखा-"इंतजार इंतजार. फिल्म सिर्फ 100 दिनों में। तीसरे ने लिखा-"पोस्टपोनड मत करना"

End of Feed