साउथ मूवीज

पवन कल्याण ने महाकुंभ में रशियन पत्नी की सिंदूर से भरी मांग, तस्वीरें देख लोगों ने कहा-" सनातन धर्म के सच्चे रक्षक..."

महाकुंभ 2025 में सितारों की चमक देखने को मिली रही है। सितारे लगातार डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ पहुंच रहे हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे और कुंभ स्नान किए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Pawan Kalyan

तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर अब फिल्मों में कम और राजनीति में ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में पवन कल्याण अपने परिवार के साथ महाकुंभ में डूबकी लगाने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

एक्टर से नेता बने पवन कल्याण देश के विभिन्न पवित्र स्थानों की तीर्थयात्रा पर हैं। हाल ही में पवन कल्याण अपने परिवार के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करने पहुंचे थे। पवन कल्याण ने हाल ही में इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी तीसरी पत्नी अन्ना लेज़्नेवा और उनकी दूसरी पत्नी के सबसे बड़े बेटे अकीरा नंदन साथ नजर आ रहे हैं। इस समय निर्देशक त्रिविक्रम भी त्रिवेणी संगम पर अनुष्ठान करते समय शामिल हुए थे। फोटो में नजर आ रहा है कि डुबकी लगाते समय पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना लेज़्नेवा की मांग भर रहे हैं। महांकुभ के बाद एक्टर ने केरल के चोट्टानिकारा में श्री अगस्त्य महर्षि मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

सनातन धर्म के सच्चे रक्षक

पवन कल्याण की तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-" वह सनातन धर्म के सच्चे रक्षक हैं। दूसरे ने कहा-"अब पूरा भारत सनातन धर्म की बात कर रहा है सिर्फ एक आदमी की वजह से वो है पवन कल्याण। वह सनातन धर्म का सच्चा रक्षक है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे पवन कल्याण

पवन कल्याण के पास दो बड़ी फिल्म है। इस लिस्ट में हरि हर वीरा मल्लू और थे कॉल हिम ओजी शामिल है। इस फिल्म के लिए हॉलीवुड के दिग्गज निक पॉवेल कोरियोग्राफ कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना हाल ही में रिलीज किया गया था। उनकी दूसरी फिल्म ओजी में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन भी नजर आएंगे। ये दोनों ही फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article