Killer Movie Set Accident: साउथ के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर एसजे सूर्या (SJ Suryah) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किलर (Killer) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म किलर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी वायरल हो जाती है, तो कभी सेट से कोई तस्वीर लीक हो जाती हैं। लेकिन इन सब के बीच एसजे सूर्या की फिल्म किलर के सेट पर एक हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में एक टेक्निशियन की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, किस वजह से ये घटना हुई है। (ये भी पढ़ें: 'Peddi' के राम चरण नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था मेकर्स की पसंद !! Buchi Babu Sana ने तोड़ी चुप्पी)
'किलर' के सेट पर हुआ हादसा
एक्टर एसजे सूर्या की फिल्म किलर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म किलर के सेट पर एक हादसा हो गया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। चेन्नई में शूटिंग के दौरान गैस बैलून सिलेंडर फटने से एक टेक्नीशियन की मौत हो गई, और तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ये हादसा बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे चेन्नई के ओटेरी इलाके में स्थित B&C मिल परिसर में हुआ। यहां फिल्म का एक अहम शेड्यूल शूट किया जा रहा था, जिसमें 100 से ज्यादा टेक्नीशियन और कर्मचारी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचानक गैस बैलून का सिलेंडर फट गया, जिससे आग लग गई और सेट पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 26 साल के मधन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद साथी कर्मचारियों ने चारों को राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मधन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीनों का इलाज जारी है। (ये भी पढ़ें: Ram Charan के फैन की वजह से Janhvi Kapoor को लग गई चोट!! वीडियो हुआ वायरल)
पुलिस ने कही ये बात
ओटेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सिलेंडर फटने की वजह क्या थी और शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का ठीक से पालन किया गया था या नहीं। जांच पूरी होने तक फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। बता दें कि इसी साल की शुरुआत में भी एसजे सूर्या एक शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। चेन्नई के पलवक्कम इलाके में एक एक्शन सीन करते समय वह गलती से लोहे की रॉड से टकरा गए थे, जिससे उनके दोनों पैरों में गहरी चोट आई थी। डॉक्टरों को उनके पैरों में टांके लगाने पड़े थे।
