'ऐसी फिल्म बनाने के लिए हिम्मत चाहिए'- Yash की Toxic पर मचा बवाल तो Kiccha Sudeep ने किया बचाव

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 29, 2026, 02:15 PM IST

Kiccha Sudeep on Toxic: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जहां सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है, वहीं कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने फिल्म और यश का खुलकर बचाव किया है।

Kiccha Sudeep on Toxic: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की राय एक जैसी नहीं है। कुछ लोगों को यश का अंदाज, फिल्म की विजुअल स्टाइल और एक्शन पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ दर्शक इसकी कहानी, लंबाई और स्क्रीनप्ले को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच कन्नड़ सिनेमा के बड़े स्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) ने यश की इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। तो चलिए जानते हैं कि किच्चा सुदीप ने क्या कहा है।

Kiccha Sudeep on Toxic

किच्चा सुदीप ने यश की फिल्म को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)

किच्चा सुदीप ने दिया ये रिएक्शन

यश की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह किच्चा सुदीप का अभी हाल ही में किया ये पोस्ट है। एक्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'बस ये कहना चाहता हूं, यश तुमने सच में कुछ अलग करने की कोशिश की है। पिछले कमर्शियल ब्लॉकबस्टर का वही आम, तयशुदा और फॉर्मूला वाला सीक्वल बनाने की बजाय तुमने अलग रास्ता चुना। इस तरह की कोशिश के लिए अलग सोच, विश्वास और सबसे जरूरी हिम्मत चाहिए होती है। 'टॉक्सिक' एक अलग और तारीफ के लायक प्रयास है। कई हिस्से सच में दिलचस्प हैं और उन पर अच्छी बहस, चर्चा और सीखने की गुंजाइश है। तुम्हें बधाई कि तुमने हिम्मत दिखाई और आम रास्ते से हटकर कुछ किया। बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे दोस्त।'

End of Feed