Kiara Advani on Toxic Shooting: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म टॉक्सिक (Toxic) में नजर आने वाली हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ साउथ के सुपरस्टार यश लीड रोल में है। इस बीच कियारा आडवाणी ने फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग का अनुभव शेयर किया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है उन्होंने क्या कहा... (ये भी पढ़ें-'मेरे आंसू आ जाते थे' मां बनने के बाद के दौर को याद कर इमोशनल हुईं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ पर लुटाया प्यार)
कियारा आडवाणी ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-toxic movie)
कियारा आडवाणी ने किया खुलासा (pic credit-instagram)
कियारा आडवाणी ने किया खुलासा
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और यश की फिल्म टॉक्सिक का इंतजार सभी लोग कर रहे हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी ने बॉम्बे टाइम्स से फिल्म की शूटिंग का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास चाहती थीं कि वह सेट पर अपने किरदार में पूरी तरह डूबी रहें। कियारा ने कहा कि वह आमतौर पर सेट पर सभी को हाय-हेलो करती हैं, लेकिन गीतू ने उनसे कहा था कि सेट पर आते ही किसी से बात नहीं करनी है और सीधे किरदार के मूड में आना है। कियारा ने बताया कि टॉक्सिक की शूटिंग कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में हुई, जो उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि पहले एक सीन इंग्लिश में शूट होता था और फिर उसी सीन को कन्नड़ में शूट करना पड़ता था। कन्नड़ उनकी भाषा नहीं है, इसलिए उन्हें हर रात अगले दिन के डायलॉग याद करने पड़ते थे।
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
कियारा आडवाणी ने ये भी बताया कि फिल्म में उनका किरदार नादिया उन्हें प्यार और रिश्तों को नए नजरिए से समझने में मदद करता है। कियारा के मुताबिक, फिल्म पुरुष और महिला के रिश्तों को अलग तरीके से दिखाती है और इसकी दुनिया को समझने में उन्हें भी थोड़ा समय लगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को फिल्म का कॉन्सेप्ट अलग और रिस्की लग सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएगी। ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब मेकर्स ने रिलीज को आगे बढ़ा दिया है।
