साउथ मूवीज

Ramayana के बाद Shah Rukh Khan संग काम करेंगे KGF स्टार यश? साउथ के बाद अब बॉलीवुड पर करेंगे राज!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2024, 08:31 AM IST

Yash to collaborate with Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की नॉर्थ इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब यश ने खुलासा किया है कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं। यह खबर सुनकर शाहरुख और यश दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Image

Shah Rukh Khan and Yash Movie

Yash to collaborate with Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की नॉर्थ इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्म KGF और KGF 2 को नॉर्थ इंडिया में भी काफी पसंद किया गया है। इस वजह से यश एक पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। जिसके साथ ही अब यश नितेश तिवारी की रामायण के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है। वह फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। यश को रावण के तौर पर देखने के लिए फैंस अभी से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब यश ने रामायण के बाद बॉलीवुड में अपने दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर भी हिंट दे दी है।

यश ने खुलासा किया है कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं। शाहरुख खान और यश को एक साथ फिल्म में देखना फैंस के लिए भी काफी दिलचस्प होने वाला है। आइए यश के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

शाहरुख खान संग फिल्म करेंगे यश?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यश शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिल्ली एंटरटेनमेंट के साथ बॉलीवुड में अपना दूसरा प्रोजेक्ट साइन कर सकते हैं। यश बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक एक्शन फिल्म पर काम करना चाहते हैं। नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग समाप्त करने के बाद यह यश का बॉलीवुड में दूसरा प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article