Fighter Box Office Collection Day 4: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एरियल एक्शन फिल्म फाइटर (Fighter) ने रिलीज के चार दिनों के अंदर ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस ओपनिंग को फाइटर जैसी बड़ी फिल्म के लिए काफी औसत बताया जा रहा था, हालांकि पहले शुक्रवार को फिल्म ने 39.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही फाइटर ने पहले शनिवार को 27.50 करोड़ रुपये और पहले रविवार को लगभग 28.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में अनिल कपूर के किरदार की भी जमकर तारीफ हो रही है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। आइए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
फाइटर ने की धुंआधार कमाई
ऋतिक और दीपिका की जोड़ी को फिल्म फाइटर में काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों के काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में दीपिका और ऋतिक की कैमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने रविवार को 28.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ, अनुमान है कि फाइटर ने अपने पहले रविवार तक लगभग 118.50 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की है। दर्शकों के जबरदस्त रिव्यू के कारण फाइटर के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी गई है।
