KGF 3: रॉकी भाई बनकर फिर से दहाड़ेंगे Yash, प्रशांत नील संग फिल्म पर चर्चा है जारी

Yash in Talk for KGF 3: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक यश (Yash) ने 'केजीएफ 3' (K.G.F. Chapter 3) के बनने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। यश ने बताया कि फिल्म के तीसरे को लेकर उनकी और प्रशांत नील की बातचीत जारी है।

Yash in Talk for KGF 3: साल 2022 में साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को निर्माताओं ने सिनेमाघरों में रिलीज किया था। इस फिल्म में यश को बड़े परदे पर देखकर फैन्स बेहद खुश हुए थे। इस मूवी के अंत में दिखाया गया था कि 'केजीएफ 3' जरुर बनेंगी लेकिन मेकर्स ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की। 'केजीएफ 2' की सुपर सक्सेस के बाद अब यश (Yash) ने इसके तीसरे पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। यश ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 'केजीएफ 3' (K.G.F. Chapter 3) को बनाया जाएगा।

Yash in KGF 3

द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बात करते हुए यश ने 'केजीएफ 3' के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक बार फिर रॉकी भाई के किरदार में वापसी करेंगे। यश ने कहा, 'केजीएफ 3 जरुर बनेगी और यह मेरा वादा है। इस समय मैं दो प्रोजेक्ट्स में बिजी हूं। हम 'केजीएफ 3' को लेकर लगातार बात करते रहते हैं। हमारे पास आईडिया है। जब भी सही समय होगा और इसे बेहतर तरीके से लोगों के बीच पेश किया है।'

End of Feed