2027 में भी नहीं आएगी KGF 3, Yash ने बताई अंदरूनी वजह

टॉक्सिक स्टार यश की केजीएफ 3 का इंतजार पूरा देश कर रहा है। यश ने केजीएफ 3 के बारे में बात करते हुए बताया है कि वो इसे जल्द शुरू नहीं करेंगे क्योंकि वो टॉक्सिक-रामायण में बिजी हैं।

साउथ स्टार यश इन दिनों अपनी मेगा एक्शन एंटरटेनर टॉक्सिक को लेकर चर्चा में हैं, जिसे वो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। फिल्म टॉक्सिक को प्रमोट करने के सिलसिले में यश मीडिया से लगातार बात कर रहे हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बता रहे हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित केजीएफ 3 को लेकर बात की है और ऐसा बयान दिया है कि फैंस का चेहरा उतर जाएगा। यश ने बताया है कि उनकी केजीएफ 3 जल्द सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने वाली है क्योंकि वो टॉक्सिक और रामायण में व्यस्त हैं। जब वो इन दोनों मूवीज से फ्री हो जाएंगे तो केजीएफ चैप्टर 3 पर काम करना शुरू करेंगे। (ये भी पढ़ें: रामायण पर विवादित बयान देकर फंसे Prakash Raj)

Yash on KGF 3

Yash on KGF 3 (Image Source: TNN Social Media)

2026-2027 में नहीं आएगी KGF 3, Yash ने बताया कारण

केजीएफ सीरीज यश के करियर की सबसे सफल फिल्म सीरीज है, जिसने उन्हें पैन इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार बना दिया है। फिल्म केजीएफ 2 के अंत में मेकर्स ने ये इशारा दिया था कि वो इसका तीसरा भाग भी लेकर आएंगे लेकिन इसकी शूटिंग अब तक शुरू नहीं हुई है। यश से जब केजीएफ 3 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, "हम लोग आने वाले दिनों में केजीएफ 3 शुरू नहीं करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अभी हमारा कोई भी प्लान नहीं है क्योंकि मैं रामायण और टॉक्सिक में बिजी हूं। मैं डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ इसके बारे में बात करता रहता हूं लेकिन हम दोनों अभी इसे शुरू नहीं करने वाले हैं।" (ये भी पढ़ें: 'Bhooth Bangla' डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली से बाहर अक्षय कुमार, इन 3 एक्टर्स से मिलाया हाथ!!)

Toxic से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले हैं Yash

अभिनेता यश जल्द ही अपनी एक्शन एंटरटेनर टॉक्सि में दिखाई देंगे, जिसको बहुत बड़े स्तर पर शूट किया गया है। माना जा रहा है कि फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में जब रिलीज होगी तो थिएटर कांप उठेंगे और ये केजीएफ 2 की तरह छप्परफाड़ कमाई करेगी। फिल्म टॉक्सिक को यश केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिस पर काम चल रहा है। वैसे आप यश की टॉक्सिक के लिए उत्साहित हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed