Kerala State Film Awards 2025: ममूटी बने बेस्ट एक्टर, 'मंजुमल बॉयज' को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

Kerala State Film Awards 2025 Winner List: 55वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों के विजेता घोषित हो गए हैं। साउथ इंडस्ट्री के स्टार एक्टर ममूटी को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है। वहीं फिल्म फेमिनिची फातिमा के लिए शामला हमजा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Kerala State Film Awards 2025 Winner List: 55वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों के विजेता घोषित हो गए हैं। सात सदस्यों वाली ज्यूरी ने विजेताओं का चयन किया है, इस जूरी में प्रकाश राज भी मौजूद है। साउथ इंडस्ट्री के स्टार एक्टर ममूटी ने एक बार फिर से अपना झंडा गाड़ दिया है। बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीतकर ममूटी ने इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा सात जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बात से उनके फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। बता दें कि ममूटी को फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है किन-किन लोगों को पुरस्कार मिले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

kerala awards 2025

pic credit- manjummel boys/bramayugam

शामला हमजा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

बता दें कि फिल्म फेमिनिची फातिमा के लिए शामला हमजा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने मूवी में धांसू एक्टिंग की थी। वहीं मंजुमल बॉयज को केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साल 2024 में फिल्म मंजुमल बॉयज रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में सोबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी और बालू वर्गीज जैसे कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा है।

End of Feed