Mahesh Babu-Priyanka Chopra’s film Get Title: साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग मूवी 'एसएसएमबी29' (SSMB29) काफी समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लीड रोल में दिखाई देंगी। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जो एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इसका टाइटल आउट हो गया है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने इस मूवी का क्या टाइटल रखा है।
महेश बाबू और प्रियंका की फिल्म को मिल गया टाइटल
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म की टीम ने टाइटल फाइनल कर लिया है। एक सूत्र ने पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम असल में 'वाराणसी' होगा। कहा जा रहा है कि टाइटल के राइट्स किस और के पास थे लेकिन एसएस राजामौली की ने उनसे कांटेक्ट कर फिल्म के टाइटल के राइट्स खरीद लिए हैं। यह भी बताया है कि इस मूवी की कहानी के मुताबिक फिल्म का टाइटल एक सही है। इसलिए वे अपनी फिल्म का नाम 'वाराणसी' (Varanasi) रखने के लिए बहुत उत्सुक थे।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी राव फिल्म सिटी में एक इवेंट होस्ट किया जाएगा। एसएस राजामौली, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ ऑस्कर विजेता और म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी सहित फिल्म की टीम के बाकी मेंबर्स भी इस इवेंट में शामिल होंगे। फैन्स को इस इवेंट में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इतना ही नहीं मेकर्स इस इवेंट को जियोहॉटस्टार पर सीधे स्ट्रीम कराएंगे। एसएस राजामौली ने हाल ही में 'बाहुबली: द एपिक' रिलीज की, जो बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) का मिक्स वर्जन है।
