साउथ मूवीज

इन 5 हसीनाओं को फिल्मों में लेने पर निर्माताओं की टूट जाती है कमर, मुंहमांगी की फीस करती हैं चार्ज

Highest paid South Actresses: साउथ फिल्म इंडस्ट्री का खुमार इन दिनों सिनेमाप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। साउथ फिल्मों के हिट होने का क्रेडिट साउथ अदाकाराओं को जाता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको साउथ की टॉप हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए डालें एक नजर...

Image

Pics Credit: Instagram

Highest paid South Actresses: साउथ इंडस्ट्री में बन रही फिल्में अब धीरे-धीरे हिंदी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रही हैं। बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्मों को दर्शकों पसंद कर रहे हैं। ये फिल्मों हिंदी बेल्ट के साथ-साथ साउथ में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर रही हैं। इन फिल्मों की सफलता का असली श्रेय साउथ एक्ट्रेसेस को जाता है। ये अदाकाराएं अपनी एक्टिंग से बड़े परदे पर दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यही वजह है कि साउथ की इन अदाकाराओं की मेहनत देखने के बाद मेकर्स इन्हें फिल्मों में कास्ट करने के लिए मुंहमांगी रकम देने को तुरंत राजी हो जाते हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको साउथ की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर निर्माता पैसा खर्च करने से पीछे नहीं हटते हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

नयनतारा (Nayanthara)

रिपोर्ट्स बताती हैं कि निर्माताओं के लिए नयनतारा की अपनी फिल्मों में कास्ट करना इतना आसन नहीं होता है। कहा जाता है कि वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट-पेड एक्ट्रेस हैं, जो एक मूवी को करने के लिए कम से कम 8 से 10 करोड़ रुपये लेती हैं। नयनतारा साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde)

पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। साउथ के एक बड़ा नाम होने के बाद पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में भी अपने कदम जमाए। बताया जाता है कि पूजा हेगड़े एक मूवी को करने के लिए 4 से 6 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। पूजा हेगड़े की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)

सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में रही हैं। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ असर उनके काम पर ज्यादा नहीं पड़ा। साउथ इंडस्ट्री में सामंथा रुथ प्रभु बड़ा नाम हैं और उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु एक मूवी करने के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये लेती हैं।

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)

प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' से तमन्ना भाटिया को इंडियन सिनेमा में एक अलग पहचान मिली है। साउथ के साथ-साथ तमन्ना ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया। दर्शकों की पसंदीदा हीरोइन तमन्ना भाटिया एक मूवी को करने के लिए 5 करोड़ रुपये का फीस लेती हैं।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)

साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना की डिमांड इन दिनों बॉलीवुड में भी बहुत है। फैन्स रश्मिका मंदाना की फिल्मों को देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। बताया जाता है कि रश्मिका मंदाना अब अपनी फीस बढ़ा चुकी हैं और वो एक मूवी करने के लिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा ही चार्ज करती हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article