Keerthy Suresh की झोली में गिर गई एक और बड़ी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

Keerthy Suresh New Movie: एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म रफ्तार में नजर आएंगी। इस बीच कीर्ति सुरेश की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट दिया है।

Keerthy Suresh New Movie: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। कीर्ति सुरेश जल्द ही फिल्म रफ्तार (Raftaar) में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में कीर्ति सुरेश के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच कीर्ति सुरेश की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि कीर्ति सुरेश जल्द ही एक रोमांटिक मूवी में नजर आने वाली हैं। (ये भी पढ़ें-Rajkummar Rao की Raftaar की बदल गई रिलीज डेट, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट)

Keerthy Suresh new film

कीर्ति सुरेश को मिली नई मूवी (pic credit-instagram)

कीर्ति सुरेश को मिली नई मूवी (pic credit-instagram)

कीर्ति सुरेश को मिली नई मूवी

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुकीं कीर्ति सुरेश लगातार अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री ने अब तक कई कमर्शियल और कंटेंट-आधारित फिल्मों में काम किया है। इसी बीच उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी चर्चा सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश एक रोमांटिक मूवी में नजर आएंगी। कीर्ति सुरेश एक बड़े रोमांस-थ्रिलर फिल्म प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रही हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्मी गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह बड़े बजट की फिल्म होगी और इसमें कीर्ति सुरेश एक अलग तरह के किरदार में नजर आ सकती हैं।

End of Feed