साउथ मूवीज

Kannappa: इस साउथ फिल्म में महाकाल बनने वाले हैं अक्षय कुमार, बाजुओं में रुद्राक्ष की माला पहन आए नजर

Akshay Kumar Movie Kannappa: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज 57 साल के हो गए हैं। 9 सितंबर 2024 को उनके जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी कई अपडेट सामने आए हैं। एक्टर की साउथ फिल्म कनप्पा का एक पोस्टर शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

Image

Akshay Kumar As Lord Shiva in Kannappa

Akshay Kumar Movie Kannappa: बॉलीवुड सुपरस्टा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई दमदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अब अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर नई फिल्म का पोस्टर भी रिजी हो गया है। आज बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' 57 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी कई अपडेट सामने आए हैं। सबसे पहले तो वह 14 साल मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिल्म में वापसी करने वाले हैं।

दोनों की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) में साथ काम करने वाले हैं। जिसको लेकर ऑफिशियल घोषणा भी आज कर दी गई है। जिसके बाद अब अक्षय कुमार की साउथ फिल्म कनप्पा का एक पोस्टर सामने आया है। विशु मांचू की माइथोलॉजिकल ड्रामा में अक्षय कुमार भगवान के शिव के रूप में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्ट भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Devara Song Daavudi: Janhvi Kapoor के डांस पर फिदा हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोले- 'अप्सरा हो तुम या कोई

Kannappa में भगवान शिव बनेंगे अक्षय कुमार

कनप्पा के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म को नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'अक्षय कुमार जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! इस फिल्म में भगवान शिव का आपका रोल आपकी दमदार एक्टिंग का सबूत है। टीम कनप्पा आज और हमेशा आपको सेलिब्रेट करती रहेगी।'

कनप्पा फिल्म की बात करें तो इसे मुकेश कुमार डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही प्रभास, मोहन लाल और काजल अग्रवाल जैसी बड़े स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास साबित हो सकती हैं। इस फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वल के साथ ही स्टनिंग वीजुअल भी शामिल होने वाले हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article