Kanguva Trailer: बॉबी देओल एनिमल के बाद कंगुवा में धमाल मचाने के लिए तैयार, इतने बजे रिलीज होगा ट्रेलर

Kanguva Trailer: कंगुवा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एक साथ दिखाई देने वाले हैं।

Kanguva Trailer: कंगुवा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एक साथ दिखाई देने वाले हैं। जिस कारण फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। अब मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसके ट्रेलर रिलीज डेट के समय का ऐलान तक कर दिया है। बस कुछ ही समय के बाद इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो जाएगा। आइए जानते हैं कि ट्रेलर रिलीज पर मेकर्स ने क्या जानकारी शेयर की है।

Kanguva Trailer

Kanguva Trailer

कितने बजे आएगा ट्रेलर

स्टूडियो ग्रीन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी दी है। इस खबर को सुनने के बाद अब फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। बता दें कि आज यानी 12 अगस्त को 1 बजे इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।

End of Feed