Kanguva New Release Date: रजनीकांत के आगे झुके सूर्या, 14 नवम्बर को रिलीज होगी कंगुवा

Kanguva New Release Date: साउथ सिंघम सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म पहले 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे हो गई है। मेकर्स ने ताजा ट्वीट के साथ बताया है कि कंगुवा अब 14 नवम्बर के दिन रिलीज होगी।

Kanguva New Release Date: साउथ सिंघम सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एकदम खतरनाक लुक में नजर आने वाले हैं। बता दें पहले ये फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान के कारण सूर्या ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है।

Kanguva New Release Date

Kanguva New Release Date

कब रिलीज होगी फिल्म

हाल ही में स्टूडियो ग्रीन ने एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुर्या के साथ बॉबी देओल नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में शेर नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्टूडियो ग्रीन ने लिखा है-'गर्व और गौरव की लड़ाई, जिसे दुनिया देखेगी। कांगुवा 14-11-24 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस वीडियो में सुर्या के साथ बॉबी देओल काफी ज्यादा खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। अब बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed