Nayanthara Celebrates Husband Birthday: जवान एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस नयनतारा की तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की काफी ज्यादा फैंस फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति विग्नेश शिवन का 39वां जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस अपने करीबियों के साथ बुर्ज खलीफा के सामने पोज दे रहे हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने अपने पति के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की थी। उन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही थी। एक फोटो में एक्ट्रेस अपने पति को किस करती हुई नजर आ रही थी। इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे थे। वही अब एक्ट्रेस ने बुर्ज खलीफा के सामने की तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में कपल ब्लैक कपड़े में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में उनके दोनों बेटे नजर नहीं आ रहे हैं।
निर्माता विग्नेश शिवन का जन्मदिन उनके करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शानदार तरीके से मनाया गया। उनके जन्मदिन की फोटो में कविन और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार भी नजर आए। बता दें कुछ दिनों पहले कपल SIIMA 2024 में दुबई में नजर आए थे अब कपल ने वही जन्मदिन मनाया है। इसके पहले एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की थी उसे पोस्ट करते हुए लिखा था-"जन्मदिन की बधाई हो मेरे सब कुछ। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। भगवान तुम्हें जीवन में वह सब कुछ देंजो तुम चाहते हो, मेरे उयिर उलगम। फैंस ने कमेंट में निर्माता विग्नेश शिवन को जन्मदिन की बधाई दी थी। साथ ही विग्नेश शिवन को लक्की भी बताया था। कुछ लोगों ने दोनों विग्नेश शिवन और जवान एक्ट्रेस नयनतारा को लक्की बताया था।
